रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के 2023-2025 सत्र के पांच विद्यार्थियों का चयन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में एसोसिएट रिसोर्स पर्सन के पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में पर्यावरण विज्ञान विभाग से अनुष्का लाल और आदर्श राज, भौतिकी विभाग से अमित कुमार, गणित विभाग से विकास तिवारी और भूविज्ञान विभाग से हिमांशु कुमार बारिक शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को वार्षिक 4.6 लाख का पैकेज मिलेगा। कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीयूजे के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ भास्कर सिंह और प्लेसमेंट प्रमुख प्रो डीबी लाटा ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस चयन प्रक्रिया में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से तीन सदस्यीय पैनल में- राजीब दास, सौरव बनर्जी और अनूप कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.