रांची, जुलाई 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के पांच वर्ष पूरे होने पर दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित एक दिवसीय भारतीय शिक्षा समागम-2025, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विकसित भारत, में केंद्रीय विवि झारखंड (सीयूजे) के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने भाग लिया। कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा मंत्री, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति और शिक्षाविदों ने भाग लिया। सीयूजे झारखंड का पहला विश्वविद्यालय है, जिसने एनईपी के अनुरूप पाठ्यक्रम की शुरुआत की। कुलपति ने बताया कि एनईपी के सफल पांच वर्ष पूरे होने पर सीयूजे में भी तीन दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एनईपी-2020 पर जानकारी दी गई। साथ ही, क्विज और निबंध प्रतियोगिता हुई, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.