गया, जनवरी 28 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में एक अप्रैल से केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होने पर पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक अनिल कुमार ने खुशी जतायी है। पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खोलवाने के लिए लंबे समय से लगे हुए थे। सीयूएसबी के शिक्षक और कर्मियों के बच्चों के साथ - साथ टिकारी के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय खुलना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सहयोग से केंद्रीय विद्यालय खोलवाने के लिए किया गया प्रयास रंग लाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लाेगों से मिली ताकत के आधार पर वे लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्यरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए कई और योजनाओं का काम शुरू करवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.