गया, दिसम्बर 17 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) त्रैमासिक न्यूजलेटर (पत्रिका) सीयूएसबी टाईम्स 2025 (जुलाई - सितम्बर) अंक का विमोचन कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने किया। सीयूएसबी टाईम्स के पीआरओ-सह-संपादक मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि न्यूजलेटर को कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा द्वारा प्रकाशित किया गया है। विमोचन समारोह में कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने सीयूएसबी टाइम्स विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उपलब्धियों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर अकादमिक उत्कृष्टता के मार्ग पर अग्रसर है जिसकी झलक न्यूजलेटर में देखने को मिलती है। पीआरओ ने बताया की न्यूजलेटर के इस अंक में तीन महीने की गतिविध...