गया, फरवरी 24 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मैत्रेयी सदन गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में कार्यक्रम का आयोजन मैत्रेयी सदन की चीफ वार्डन लेफ्टिनेंट (डॉ.) प्रज्ञा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की काफी प्रशंसा की। नेतृत्व गुणों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "एक सच्चा नेता वही होता है जो रास्ता जानता है, उसे दिखाता है और उस पर चलता है।" कुलपति ने सफलता और उत्कृष्टता के लिए जीवन में एक स्पष्ट दृष्टि और मिशन होने के महत्व पर प्रकाश डाला। जनसंपर्क पदाधिकारी मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना था, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.