गया, फरवरी 23 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से 'खेल विज्ञान, स्वास्थ्य व नैतिकता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता' विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। समापन सत्र के साथ तीन दिनों तक चली गहन शैक्षणिक विमर्श, शोध पत्र प्रस्तुतियां और खेल विज्ञान, स्वास्थ्य नवाचार और नैतिक शासन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के एकीकरण पर केंद्रित सार्थक चर्चाओं का सफल समापन हुआ। इस सम्मेलन में देशभर से 82 विशेषज्ञों ने सहभागिता की और कुल 110 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजीव व्यास ने खेल प्रशिक्षण, प्रदर्शन विश्लेषण और स्वास्थ्य प्रबंधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। सीयूएसबी के शिक्षा संकाय के डीन व विभागा...