गया, फरवरी 16 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के बीएएलएलबी (ऑनर्स) के छात्रों की टीम गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार, रोहतास की ओर से आयोजित तृतीय देव मंगल स्मारक राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 2024 में उपविजेता बनी। सीयूएसबी की टीम में शामिल आदित्य मिश्रा, मुस्कान कुमारी गुप्ता और आयुष प्रियदर्शी को उपविजेता बनने पर टीम को 20,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया गया है। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि सीयूएसबी की टीम में आदित्य मिश्रा और मुस्कान कुमारी गुप्ता वक्ता थे और आयुष प्रियदर्शी शोधकर्ता थे। छात्रों ने एसएलजी के मूट कोर्ट सोसाइटी के समन्वयक मणि प्रताप तथा सह-समन्वयक डॉ. कुमारी नीतू और डॉ. चंदना सूबा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। मूट कोर्ट सोसाइटी के समन्वयक ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.