प्रयागराज, फरवरी 24 -- शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के तहत ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल एक बार फिर खोल दिया गया है। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार एनटीए ने अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आवेदन पत्र भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को पुनः सक्रिय कर दिया है। नई अधिसूचना के मुताबिक, अभ्यर्थी 23 से 26 फरवरी (रात 11:50 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह अवधि विशेष रूप से उन छात्रों के लिए निर्धारित की गई है, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन का म...