रुडकी, दिसम्बर 21 -- शनिवार रात में 800 बैग सीमेंट से लदा ट्रक चोरी हो गया। पता चलते ही ट्रक मालिक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने आनन फानन कार्रवाई करते हुए बालावाली चेक पोस्ट के पास से ट्रक बरामद कर लिया। साथ ही चोर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर रही है। कनखल हरिद्वार निवासी अश्वनी चोपड़ा पुत्र मदनलाल ने अपना ट्रक लक्सर की फैक्ट्री से सीमेंट की ढुलाई के में लगा रखा है। शनिवार रात को उन्होंने ट्रक में 800 बैग सीमेंट लादा, और फैक्ट्री के गेट के बाहर खड़ा कर दिया। आधी रात के बाद वहां से ट्रक चोरी हो गया। सुबह करीब 5 बजे उन्हें ट्रक गायब मिला, तो उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसआई लोकपाल परमार, दारोगा नरेन्द्र सिंह व कर्मवीर सिंह, एएसआई रंजीत नौटियाल, सिपाही रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.