बांदा, फरवरी 1 -- बांदा। कालिंजर-सतना मार्ग पर सीमेंट से भरा कंटेनर साइकिल सवार वृद्ध के ऊपर पलट गया। इससे वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। हाइड्रा की मदद से कंटेनर को सीधा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मध्य प्रदेश सतना की तरफ से रविवार सुबह सीमेंट से लदा कंटेनर सुखना नाला की तरफ जा रहे साइकिल सवार 70 वर्षीय फूलचंद्र निवासी कटरा कालिंजर के ऊपर पलट गया। इससे घटना स्थल पर ही फूलचंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी व थानाध्यक्ष कालिंजर सुखराम सिंह मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधाकर शव निकाला गया। मृतक के छह बेटे मोहन, गिरजा, रामजस, दयाराम, रामकेश व मृतक की पत्नी रामकली का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.