मिर्जापुर, जनवरी 22 -- राजगढ़ (मिर्जापुर)। चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ गांव में गुरुवार की सुबह सीमेंट लदे ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिरे मजदूर की पहिए से कुचल जाने से मौत हो गई। मजदूर की मौत से आक्रोशित ग्रामीण राजगढ़ चुनार मार्ग पर शव रखकर मुआवजे की मांग करते हुए सड़क को जाम सीमेंट लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मजदूर की मौत। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मजदूर का शव राजगढ़ चुनार मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। इसकी जानकारी होते ही तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुच कर जाम खुलवाने में जुट गई। क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ ग्राम पंचायत के घुनिया पुरवा निवासी 26 वर्षीय करन अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। वह मजदूरी करता था। गुरुवार को सक्तेशगढ़ बाजार से ट्रैक्टर ट्राली पर सीमेंट लोड करने के बाद उसी ट्रैक्टर ट्राली पर अन्य दो मजदूरों...