गिरडीह, जून 26 -- जमुआ, प्रतिनिधि। पचम्बा-चितरडीह मुख्य मार्ग स्थित आवसीय विद्यालय प्रतापपुर के पास बुधवार को अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से भारी मात्रा में सीमेंट की बोरी सड़कों पर बिखर गया। हादसे में वाहन चालक क़ो मामूली चोट लगी है। बतला दें कि बुधवार को बोकारो से भागलपुर की ओर जाने के क्रम में सीमेंट लदा ट्रक का चालक आवासीय विद्यालय प्रतापपुर के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा। अचानक सड़क के किनारे का हिस्सा धंस गया जिसके कारण सीमेंट लदा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से सड़कों पर सीमेंट की बोरी बिखर गई। हादसा में वाहन के चालक को मामूली चोट लगी है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना पाकर जमुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.