चतरा, फरवरी 15 -- लावालौंग प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुख्य चौक के समीप स्थित एसएसबी कैंप से महज 50 मीटर की दूरी पर एक छड़-सीमेंट की दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। दुकान संचालक प्रदीप साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह कैश काउंटर में 24,600 रुपये नगद रखकर शटर लगाकर ताला बंद कर अपने घर चले गए थे।रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर भी थोड़ा उठा हुआ था।अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और कैश काउंटर से नगद राशि गायब थी।घटना के बाद प्रदीप साहू ने लावालौंग थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।प्रखंड मुख्यालय में खासकर एसएसबी कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.