मिर्जापुर, मार्च 23 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम मैहर से सीमेंट क्लिंकर लादकर बिहार जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान से लगभग 200 मीटर पहले शाम करीब 7:30 बजे ट्रक का अगला पहिया फट गया। संतुलन बिगड़ने पर ट्रक आगे चल रहे एक कंटेनर से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में 40 वर्षीय ट्रक चालक श्याम बली निवासी कोटवा थाना मड़िहान घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राम विशाल मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस से न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.