बदायूं, जून 7 -- उघैती। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाइवे पर कस्बे में सीमेंट की ईंट से भरी ट्राली के पहिया की कढ़ाई टूटने के साथ टायर फट गया। जिससे ट्राली एक ओर झुक गई। हादसे में ट्राली के ऊपर बैठा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसको निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए हैं। शुक्रवार की दोपहर चरसोरा गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीमेंट की ईंट लेकर हाईवे के रास्ते कस्बे से गुजर रही थी। तभी उसके पहिए की कढ़ाई टूट गई और टायर फट गया। जिससे ट्राली एक ओर झुक गई। ट्राली के एक ओर झुकने से उस पर सवार मजदूर रामवीर नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...