बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- सीमेंट का पोल अधेड़ पर गिरा, जांघ टूटी फोटो 18 शेखपुरा 02 - सदर अस्पताल में इलाजरत घायल अधेड़। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नाला निर्माण के लिए बिजली खंभे को लापवाही से हटाने के कारण एक बुजुर्ग की जान सांसत में अटक गई है। सीमेंट का पोल पास में बैठे बुजुर्ग की जांघ पर गिर गया। हादसे में जांच की हट्टी तीन हिस्सों में टूट गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव की है। घायल 58 वर्षीय सुदामा राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर कर दिया। वहीं, घटना से भड़के ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और जेसीबी को भी जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाजिदपुर में नाला निर्माण को लेकर गाड़े गये बिजली खंभे को जेसीबी मशीन से उखाड़कर हटाया जा रहा था। समीप सुदामा राम और अन्य लोग बैठ...