नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर क्या वापस जाएगी? पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने के लिए कहा है। इस पर सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं है। उसकी नागरिकता अब उसके भारतीय पति से जुड़ी हुई है। अपने भारतीय प्रेमी से शादी करने के लिए पाकिस्तान छोड़कर सुर्खियों में आई सीमा हैदर अब नई मुश्किल में फंस गई है। भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को इस महीने के अंत से पहले भारत छोड़ने का आदेश दिया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की विवाहित महिला सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गई थी। देशभर में पाकिस्तानियों के खिलाफ हो रहे विरोध के बावजूद सीमा के वकील को उम्मीद है कि उसे भारत में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.