किशनगंज, नवम्बर 22 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता गुरुवार देर शाम निर्माणाधीन सीमा सुरक्षा सड़क पर धनतोला मुलाबाड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो रिक्शा अज्ञात वाहन से टकरा गया, जिससे ऑटो चालक और उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चालक के पैरों तक चिपक गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब सात बजे जोड़दार टक्कर की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुँचे लोगों ने देखा कि सड़क किनारे ऑटो पलटी हुई अवस्था में है और उसके भीतर दो युवक गंभीर रूप से घायल पड़े हैं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को ऑटो से बाहर निकाला। घायलों की पहचान सालगुड़ी निवासी रवि लाल राम और उसके चचेरे भाई बबलू राम के रूप में हुई है। दोनों सीएनजी ऑटो से दिघलबैंक हाट होते हुए धनतोला हाट के पास अपने ससुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.