लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- एसएसबी 39 वीं वाहिनी की 149 वीं अग्रणी आसूचना बैठक का आयोजन पलिया मुख्यालय पर किया गया। बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिनमें मुख्य रूप से नेपाल की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियां, सीमा पर सुरक्षा, एजेंसियों के साथ सूचना का प्रभावी आदान-प्रदान तथा सशस्त्र सीमा बल द्वारा पकड़े गए तस्करों एवं सिस्टर एजेंसियों को सुपुर्द किए गए तस्करों से संबंधित जानकारियां शामिल थीं। शुक्रवार को एसएसबी के उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, पीलीभीत अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक के दौरान सीमा प्रबंधन एवं अन्य सामयिक मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। उप-महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारियों को सीमा क्षेत्र की सुरक्षा में अधिक समन्वय और सहयो...