अररिया, फरवरी 5 -- अररिया, एक संवाददाता 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय महानिरीक्षक भा.पु.से पटना निशीत कुमार उज्ज्वल अररिया के विभिन्न बाह्य सीमा चौकियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों की कार्यप्रणाली, सीमा सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती प्रणाली, आवासीय एवं प्रशासनिक सुविधाओं का गहन जायजा लिया। आईजी ने जवानों से संवाद स्थापित करते हुए पड़ोसी मित्र देश नेपाल में आगामी चुनाव के मद्देनज़र सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन निगरानी, आपसी समन्वय एवं उच्च स्तरीय सतर्कता बनाए रखने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरंतर गश्ती, विशेषकर रात्रिकालीन गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है। इसी कड़ी में आईजी महोदय ने रात्रि के समय स्वयं सीमा चौकी क्षेत्र में गश्ती कर जवानो...