पटना, मार्च 22 -- सीमा शुल्क आयुक्तालय पटना के तहत सीमा शुल्क प्रमंडल मुजफ्फरपुर के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 773 किलोग्राम विदेशी पोस्ता दाना जब्त किया है। इसका अनुमानित मूल्य 11 लाख 60 हजार रुपए है। सीमा शुल्क प्रमंडल मुजफ्परपुर के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी पोस्ता दाना डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एसएलआर में रेलवे रसीद द्वारा दीमापुर से नई दिल्ली के लिए बुक किया गया है। यह बिहार के रास्ते वगैर किसी वैध कागजात के तस्करी कर ट्रेन से नई दिल्ली ले जाई जा रही थी। इसे सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई सीमा शुल्क प्रमंडल मुजफ्फरपुर के सहायक आयुक्त त्रिपुरारी शरण के नेतृत्व में अन्य अधीक्षकों और निरीक्षकों द्वारा की गई। छानबीन की जा रही है कि इस तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। गौरतलब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.