कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- प्रयागराज और कौशाम्बी के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्र सीमा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि प्रयागराज के किन्नरों ने कौशाम्बी क्षेत्र में प्रवेश कर न सिर्फ वसूली की, बल्कि विरोध करने पर किन्नरों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोखराज थाने के भरवारी नगर पालिका परिषद के खल्लाबाद मोहल्ला निवासी किन्नर महंत मुस्कान चौहान ने बताया कि वह किन्नर समाज कल्याण ट्रस्ट की मुखिया हैं और अपने समूह के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग करती हैं। पिछले दो वर्षों से प्रयागराज के किन्नर लगातार कौशाम्बी क्षेत्र में आकर उनके सदस्यों से जबरन वसूली, मारपीट और छीना-झपटी कर रहे हैं। विरोध करने पर बार-बार धमकियां भी दी जा रही हैं। महंत मुस्कान चौहान ने बताया कि 25 नवंबर 2025 ...