मोतिहारी, मार्च 24 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा रेखा पर जमुनिया पोस्ट के एसएसबी जवानों के द्वारा दो युवकों से जब्त किये गये ढाईलाख नेपाली करेंसी के मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। शनिवार को नेपाल से आ रहे दो बाई सवार युवकों से उक्त रूपये जब्त कर अग्रतर कारवाई के लिए झरोखर पुलिस को सौंपा गया था। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि दोनो युवक उमाकांत कुमार व शिपूजन कुमार कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया ग्राम के निवासी बताये गये हैं। युवकों के अनुसार,उनके घर होने वाली शादी में खर्च के लिए वे नेपाल के चिउटाहां निवासी रिश्तेदार से पैसे लेकर आ रहे थे। थानाध्यक्ष के अनुसार मामले का सनहा दर्ज कर आयकर विभाग को आगे की जांच के लिए सूचित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.