अररिया, जनवरी 14 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी के एक प्रयास को नाकाम करते हुए 18 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई डी' समवाय कुशमाहा अंतर्गत बीओपी भेरीयारी के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव भेरीयारी के पास भेड़ियारी बीओपी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 178 के नजदीक भारत क्षेत्र नो मेंस लैंड में नेपाल से भारत लाए जा रहे 18 किलोग्राम मादक पदार्थ को एसएसबी की नाका टीम ने पकड़ा। हालांकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला । वही जब्त सामग्री को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.