किशनगंज, दिसम्बर 2 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा के समीप तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 'सी' कंपनी, पानीटंकी की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी मात्रा में सुपारी जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई रविवार की रात में एशियन हाईवे पर रोतखोला स्थित पेट्रोल पंप के पास की गई। जो सीमा स्तंभ संख्या 89/4 से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। क्यूआरटी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो पिकअप जांच के लिए रोका। जांच के दौरान चालक ने अपनी पहचान इसहाद अली (24), पिता शफीकुर रहमान, निवासी फैक्ट्री लाइन, मेरीव्यू टी गार्डन, थाना नक्सलबाड़ी, जिला दार्जीलिंग (प. बंगाल) के रूप में बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नक्सलबाड़ी के निहालजोट से फालाकाटा क...