सुपौल, फरवरी 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वन्यजीव अवयव की तस्करी का प्रयास 12 फरवरी को नाकाम कर दिया गया। एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने भीमनगर चेक पोस्ट पर सघन जांच के दौरान एक व्यक्ति को हिरन का सींग के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में तस्करी के एंगल से भी मामले की पड़ताल की जा रही है। एसएसबी 45 वीं बटालियन केकमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी भीमनगर के जिम्मेवारी क्षेत्र से वन्यजीव अवयव नेपाल ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद चेक पोस्ट पर विशेष सतर्कता बरतते हुए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी शुरू की गई। इसी क्रम में शंका होने पर एक व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह भवानीपुर निवासी सुरेश कुमार देव है। तलाशी लेने पर उसके थैले से एक हिरन का सींग बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.