नई दिल्ली, मई 8 -- भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंक के कई ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। इसको लेकर अब सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं। अब राजस्थान के जोधपुर में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बड़ा कदम उठाया है। जोधपुर के कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी में छुट्टी के निर्देश दे दिए हैं। अब ये सभी स्कूल बंद रहेंगे।कब तक बंद रहेंगे स्कूल गुरुवार को जोधपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सीमा पर पाकिस्तान के साथ तनाव की स्थिति को देखते हुए, जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी को बंद रखा जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार से होगी। गुरुवार से लेकर अनिश्चित समय के लिए जिले के सभी स्कूलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.