बदायूं, अगस्त 10 -- भाई-बहनों के बीच प्रेम का प्रतीक त्योहार आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व पर सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहन सीमा यादव ने अपने मुंह बोले भाई पूर्व मंत्री आबिद रजा को राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की है। पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी पहुंचकर अपनी मुंह बोली बहन सीमा यादव से राखी बंधवाई और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने बहन को गिफ्ट भी दिये हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की पत्नी फात्मा रजा भी साथ में रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.