लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया के कमांडेंट ने सीमा चौकी बनकटी का रात्रि के समय औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात कार्मिकों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता स्तर एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने सीमा चौकी में तैनात सभी अधिकारी एवं कार्मिकों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उन्हें ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों को निभाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रात के समय ड्यूटी के दौरान आने वाली कठिनाइयों, चुनौतियों एवं मौसम से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। साथ ही उन्होंने कार्मिकों को किसी भी संदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.