बलरामपुर, फरवरी 7 -- गैसड़ी, संवाददाता। दूरदराज़ सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत शनिवार को गैसड़ी विकासखंड के छह गांव बालापुर, मोहकमपुर बेतहनिया, मुतेहरा, सोनगढ़ा, जरवा और बरगदवा कला में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर जांच व उपचार कराया, जिससे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। यह स्वास्थ्य सेवा यात्रा नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन अवध व गोरक्ष प्रांत तथा श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में संचालित हो रही है। कैंपों में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, एसजीपीजीआई और एम्स जैसे संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. विनीत जागलान, डॉ. प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.