लखनऊ, दिसम्बर 29 -- भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा व्यवस्था, सीमा प्रबंधन और सूचनाओं के आदान प्रदान समन्वय को और बेहतर बनाने के लिए नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल की 19 सदस्यीय टीम लखनऊ पहुंची है। इस टीम का सोमवार को गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित एसएसबी के प्रशासनिक भवन में एसएसबी के आईजी रतन संजय ने स्वागत किया। 28 से 31 दिसंबर तक नेपाल की टीम प्रशिक्षण और अध्ययन भ्रमण करेगी। नेपाली दल का नेतृत्व सशस्त्र प्रहरी बल के डीआईजी शंभू सुवेदी कर रहे हैं। आज एसएसबी के आईजी की अध्यक्षता में सीमांत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक शैक्षिणक वार्तालाप किया गया। इस कार्यक्रम के तहत नेपाली प्रशिक्षु अफसरों को क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर और उससे संबद्ध वाहिनियों आदि का भ्रमण कराया जाएगा। सशस्त्र प्रहरी बल के साथ अनुभव साझा किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण, अध्यय...