चम्पावत, मई 31 -- चम्पावत। जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत लड़ाबोरा निवासी सीमा विश्वकर्मा को टीवी रियलिटी शो इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन सिक्स में अपनी गायकी का जलवा दिखाने का मौका मिल गया है। यह पहला मौका है जब गांव की युवा गायिका को किसी टीवी सिंगिंग शो में हिस्सा लेने का मौका मिला है। मूल रूप से चम्पावत के लड़ाबोरा नामक छोटे से गांव से निकली सीमा फिलहाल खटीमा के कूर्मांचल कॉलोनी में रह रही हैं और डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी में संगीत अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। सीमा ने बताया कि इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन सिक्स की शुरुआत से पहले कई राउंड के टेस्ट के बाद उनका चयन हो गया। उन्होंने बताया कि रुड़की में आयोजित मेगा ऑडिशन में उन्होंने 5000 लोगों में से टॉप 100 में अपनी जगह बनाई। उसके बाद उन्होंने कैमरा राउंड में भी बाजी मारी, जिससे उनका सलेक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.