अररिया, फरवरी 15 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती शहर जोगबनी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि को लेकर जबरदस्त उत्साह और उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शिवालयों में जलार्पण के लिए लंबी कतारें लग गईं। रेलवे शिवालय, पटेल नगर स्थित शिवालय, मीरगंज शिवालय सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिर पहुंचे और दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। मंदिर परिसरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय दिखा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.