नवादा, नवम्बर 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव-2025 के तहत पहले चरण में गुरुवार को सीमावर्ती जिलों में हुए चुनाव को लेकर सीमाओं पर सख्त पहरा रहा। नालंदा, शेखपुरा व लखीसराय जिलों से लगने वाली सीमाओं पर पूरे दिन वाहनों की सघन जांच चलती रही। सीमा से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी प्रकार के दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों की सघनता से तलाशी ली गयी। रुपया, शराब व हथियार को लेकर पुलिस खास तौर पर सतर्क रही और सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ समन्वय बनाये रही। नालंदा जिले की सीमा से लगे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांट व नारदीगंज के वनगंगा, शेखपुरा जिले की सीमा से लगे वारिसलीगंज, काशीचक व शाहपुर थाना क्षेत्रों तथा लखीसराय जिले के पकरीबरावां व कौआकोल थाना क्षेत्रों की सीमा से सटे चेकपोस्टों पर वाहनों की देर शाम तक सघन जांच अभियान जारी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.