महाराजगंज, दिसम्बर 20 -- खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ, हरदी डाली व केवटलिया गांव में कई स्थानों पर चीनी डंप किए जा रहे हैं। फिर चीनी को साइकिल व नेपाली मोटर साइकिल कैरियरों के माध्यम से नेपाल ले जाया जा रहा है। चीनी की खेप नौतनवा बाजार के थोक की दुकानों से पिकअप, ई रिक्शा, टेंपो व मैजिक पर लाद कर सीमाई गांव में पहुंच रही है। इस संबंध में एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद का कहना है कि हरदी डाली, शेखफरेदा व खनुआ नोमेंस के समीप अवैध गोदाम व चीनी तस्करी की सूचना मिली है। टीम गठित कर छापेमारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.