सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी। सीमावर्ती क्षेत्रों की आबादी को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने और सामाजिक-आर्थिक ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (जीवंत गांव योजना) के तहत जिले के चयनित गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की पहल तेज कर दी गई है। इस योजना के तहत लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। जिले के बैरगनिया, सोनबरसा, परिहार और मेजरगंज प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में बखरी, मशहा नरोत्तम, इंदरवा, कन्हौली, मुरहा छितौना, सोनबरसा, उरलहिया, गोरहारी और विशंभरपुर ननकर सहित कुल नौ गांवों को योजना के लिए चिन्हित किया गया है। इन गांवों को मॉडल विलेज के रूप में व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.