पिथौरागढ़, जून 17 -- पिथौरागढ़। झूलाघाट में नेपाल सीमा से लगे गांवों की पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त की। मंगलवार को थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने तालेश्वर क्षेत्र में कॉम्बिंग की। इस दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होना सामने नहीं आया। बाद में टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकाली ली। साथ ही सीमा पर किसी भी तरह संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत सूचना पुलिस व एसएसबी को देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.