अररिया, जनवरी 1 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) की दिशा-निर्देश में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। बुधवार को वाइब्रेंट विलेज बैद्यनाथपुर, बीओपी दामादगी डी समवाय के कार्य क्षेत्र में टेलरिंग एवं मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं वाइब्रेंट विलेज पोखरिया, बीओपी कुशमाहा 'डी' समवाय के कार्यक्षेत्र में ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समवाय प्रभारी आशीष गुप्ता (सहायक कमांडेंट) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंचायत पोखरिया के जनप्रतिनिधि गंगा प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.