मधुबनी, फरवरी 21 -- लौकही,निज संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र के सभी प्रकार की गतिविधियों पर विशेष निगराणी को लेकर शनिवार को लौकही थाना परिसर में चार थानों के पुलिस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। मौके पर अपने सम्बोधन में फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में आपराधिक व असमाजिक तत्त्वों की गतिविधियों की जानकारी उपस्थित जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से ली। नेपाल और भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में बेमेल व जबरन शादी,शादी कराने वाले सक्रिय गिरोह,अवैध कारोबारी, किसी के द्वारा घुसपैठ करने या फिर भारतीय क्षेत्र में अबैध कब्जा करने आदि के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किये। वे उपस्थित जनप्रतिनिधियों से पुलिस को अपराध नियंत्रण में भी सहयोग करने की अपील किया। साामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.