गिरडीह, अक्टूबर 13 -- झारखंडधाम। जमुआ प्रखंड के गांधी चौक तारा से झारखंड धाम को जोड़ने वाली सीमानी नदी पर बना पुल इन दिनों पूरी तरह जर्जर होकर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। पुल की सतह पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, वहीं लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं, जिससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में पुल के धंसने और दुर्घटना होने का भय बना रहता है। यह पुल न केवल झारखंडधाम बल्कि आसपास के दर्जनाधिक गांवों को भी जोड़ता है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में राहगीर, श्रद्धालु, स्कूली बच्चे और ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। पुल की जर्जर हालत किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 2 सालों से इस पुल की स्थिति खराब है लेकिन सुधार का नामों निशान भी नहीं है। कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.