गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- ट्रांस हिंडन। प्रदूषण को कम करने के लिए बीएस 6 से नीचे के वाहनों पर सख्ती दिल्ली की सीमाओं पर गुरुवार सुबह से लागू हो गई। सभी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस दो-दो पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही है। दूसरे राज्यों के बीएस 6 से नीचे के वाहनों को बॉर्डर से ही वापस भेजा जा रहा है। पीक आवर्स में बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि ज्यादा परेशानी नहीं हुई। दिल्ली में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों पर पाबंदी पहले से लागू है। ग्रैप की पाबंदी बढ़ने पर व्यावसायिक वाहनों को भी रोक लगा दी गई थी।‌ बीते दिनों दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों के बीएस 6 से नीचे के किसी भी वाहन के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया था। गुरुवार सुबह से दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर सख्ती शुरू कर दी। गाजियाबाद में यूपी गेट से लेकर अप्सरा बॉर्डर,...