काशीपुर, जून 22 -- जसपुर। संवाददाता वन्य जीव शिकारियों की तलाश में वन कर्मियों ने संयुक्त कांबिंग अभियान चलाया। वन कर्मियों ने वनों में बसे लोगों के घरों की तलाशी भी ली। रविवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ऑपरेशन मानसून को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिन्दर पाल सिंह ने चार वन रेंजरों संग लालढांग से शिकारी कुआं, फाटो रेंज, पतरामपुर वन क्षेत्र होते हुए अमानगढ़ रेंज के कालागढ़ तक कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान जंगलों से सटे आबादी वाले इलाकों में भी लोगों के घरों को चेक किया। उनसे बरसात के दिनों में संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों की सूचना विभागीय अफसरों को देने की अपील की। उपप्रभगिय वनाधिकारी बिन्दर पाल सिंह ने बताया कि मानसून काल शुरू हो गया है। इस दौरान विभाग के सामने वन और वन्यजीवों की सुरक्षा एक चुनौती बन जाती है। इसी...