किशनगंज, फरवरी 21 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता योजना एवं विकास विभाग, बिहार पटना के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों की टीम ने डोरिया, पांचगाछी, धनतोला, बैधनाथ पलसा समेत अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से विकास संबंधी सुझाव लिए। दल ने ग्रामीणों को बताया कि वाइब्रेंट विलेज पहल का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों को आधारभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना है, ताकि यहां के लोग बेहतर जीवन स्तर के साथ अपने गांव में रहकर सीमाई क्षेत्रों की सुरक्षा में सहयोग कर सकें। योजना के तहत सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं में सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी। सर्वेक्षण के दौरान किसानों की समस्याएं प्र...