चम्पावत, फरवरी 16 -- चम्पावत। जनपद के सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभिन्न विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी के प्रयासों से क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। रमैला-गागरी-दमतोला मोटर मार्ग का सुधारीकरण, तामली क्षेत्र के पांच किमी मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण, मंच कारी सड़क में डामर, चूका-सौरई और बंडा तोक में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र के मनोज जोशी, कैलाश बोहरा, जगदीश जोशी, प्रकाश सिंह और राहुल सिंह ने सीएम का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...