चम्पावत, दिसम्बर 12 -- चम्पावत। चम्पावत के कठनौली गांव में इन दिनों गुलदार का आतंक छाया हुआ है। गुलदार ने एक माह में आधा दर्जन पालतू जानवरों को मार दिया है। गुलदार के आतंक से ग्रामीण शाम ढलते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। शुक्रवार को ग्राम प्रधान गरिमा भट्ट ने बताया कि एक माह से लगातार क्षेत्र में गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान है। जिसकी सूचना भी वन विभाग को दी गई है। बताया कि एक माह में आधा दर्जन से अधिक जानवरों को गुलदार मौत के घाट उतर उतार चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...