अररिया, मार्च 25 -- अररिया,निज संवाददाता कोसी-सीमांचल के युवाओं को फर्जी वीजा देकर विदेश भेजने के नाम पर गोरख धंधा करने वाले का भंडाफोड़ हुआ है। इस धंधे में संलिप्त एक युवक को सुपौल पुलिस ने नरपतगंज पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 का रहने वाला मो औरंगजेब है।दरअसल मो औरंगज़ेब फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज के सहारे फर्जी पासपोर्ट बनाकर पिछले डेढ़ साल से दुबई में रहकर कई जालसाजी के धंधों में संलिप्त रहा है।शुक्रवार को सुपौल जिला के कुनौली थाना पुलिस ने उसे नरपतगंज स्थित सेकंड हैंड बाइक की शोरूम से गिरफ्तार किया।इसके बाद उसे नरपतगंज थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद सुपौल पुलिस अपने साथ ले गई। एक ओर जहां पुलिस फर्जी पासपोर्ट प्रकरण को लेकर जांच में जुटी हुई है। वहीं पुलिस के पासपोर्ट सत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.