अररिया, सितम्बर 16 -- ंपीएम के हरी झंडी दिखाई, जोगबनी से दौड़ पड़ी जोगबनी-इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मंच से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से जोगबनी स्टेशन से जोगबनी-इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार ने किया । इस मौके पर मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । सोमवार को गाड़ी संख्या 06602 को रवाना हुई। इसमें एसएलआरडी, 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, पेंट्रीकार, दिव्यांग कोच, गार्ड व पार्सल यान लगाए गए हैं। इस नए रूट पर चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस से सीमांचल सहित तमिलनाडु के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.