पूर्णिया, फरवरी 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीमांचल के 181 पुलिस पदाधिकारियों के लिए पूर्णिया में ग्राम कचहरी के मामलों में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनिंग लेने वालों में सीमांचल के सभी थानाध्यक्ष एवं अंचल पुलिस निरीक्षक शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान दो शिफ्टों में पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से 24 फरवरी एवं 7 मार्च को तारीख निर्धारित की गई है। 24 फरवरी को समाहरणालय के महानंदा सभागार में पूर्णिया एवं किशनगंज जिले के थानाध्यक्ष एवं अंचल निरीक्षक रिटायर एडीजे एवं विशेषज्ञों से इस मसले में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम में सरपंचों के अधिकार, कर्तव्य एवं उनकी कानूनी भूमकिा से पुलिस के अधिकारी अवगत होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.