पटना, अगस्त 19 -- प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। इससे जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार को पटना सहित आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होगी। प्रदेश के तीन जिलों के पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है। पटना सहित अन्य जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। गुरुवार को बांका, कटिहार, पूर्णिया, रोहतास, भभुआ के अलग-अलग भागों में भारी वर्षा की चेतावनी है। इधर, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। औरंगाबाद के मदनपुर में सर्वाधिक 67.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.