पूर्णिया, जनवरी 3 -- पूर्णिया, रणजीत। कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए सीमांचल के सभी चार जिलों में नये अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालयों का गठन किया जायेगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव मांगे गये हैं। दरअसल पिछले साल कई ओपी का थानों में अपग्रेडेशन हुआ था। अकेले पूर्णिया में मधुबनी, सहायक खजांची, मरंगा, श्रीनगर, बलिया, अकबरपुर, मोहनपुर, टीकापट्टी, रधुवंशनगर, चंपानगर आदि स्थानों में संचालित क्रमश: टीओपी एवं ओपी को पूर्ण थाना में अपग्रेड किया गया था। पूर्णिया समेत सीमांचल के जिलों में अपग्रेडेड थानों के कारण अंचल पुलिस निरीक्षक के अधीन आने वाले थानों की संख्या में विसंगति आ गई थी। जिसके चलते केस डिस्पोजल को लेकर किसी- किसी अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालयों को अतिरिक्त बोझ का वहन करना पड़ रहा था। मसलन केस के लोड में समानुपातिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.